Bike Stunt Video: स्टंट और राइडिंग के तो आपने कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन जो वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक दादी बाइक राइड करती नजर आ रही है, जो बेहद खतरनाक है। दादी को देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी उम्र 70 साल से अधिक की होगी। ऐसे में बाइक राइड करना और स्टंट करना बेहद खतरनाक है।
दादी ने चलाई खतरनाक तरीके से बाइक (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दादी पहले तो हेलमेट पहनती हुई नजर आ रही हैं, उसके बाद वह बाइक पर बैठती नजर आ रही हैं और फिर तो पूछिए ही मत..। दादी इतने तेज रफ्तार से बाइक भगाती नजर आ रही है, जैसे कोई बाइक राइडर, कोई स्टंटमैन हो। ऐसे में दादी का सुपरमैन वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
दादी ने चलाई खतरनाक तरीके से बाइक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दादी ने जवान लड़की को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादी तो सुपर राइडर निकली भाई। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'taninmisfenomen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
