Bike Stunt Viral Video: आज के युवाओं में बाइक से मोहब्बत करना एक आम सी बात हो गई है, जिसका वीडियो (Viral Video) आप आसानी से सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। इंस्टाग्राम-फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये आसानी से आपको मिल जाएंगी। इन वीडियोज को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके आंख के सामने से हवा गुजरी हो या फिर कोई कयामत। ऐसे में ये वीडियोज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं।
बाइक स्टंट वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बाइक चलाता हुआ आपको नजर आएगा, जो बाइक चलाते हुए अपने आगे वाले पहिए को एकदम उठा देता है और फिर बाइक वर्टिकली खड़ी कर देता है और खुद हैंडल छोड़ हाथ फैला लेता है। इस नजारे को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि जैसे शख्स जमीन पर लेट गया होगा। ऐसे में ये वीडियो काफी खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आप यकीनन इसे दोबारा जरूर देखेंगे।
बाइक स्टंट वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई ने ऐसा स्टंट किया कि वीडियो पर से नजर ही नहीं हट रही। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे लड़की का तो रिएक्शन देखो, खुशी के मारे उछल पड़ी। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'd.s_motovlogs_short' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
