Video: हाउसिंग सोसाइटी में टॉवर 17 से 19 तक वीडियो गेम मंगाने के लिए बुलाया एजेंट, सामने आए ऐसे रिएक्‍शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी। जहां कुछ लोगों ने इस स्थिति पर हंसते हुए इसे 'लखनऊ की शाही विरासत' तो वहीं, अन्य लोगों ने ग्राहक का मज़ाक उड़ाने के लिए डिलीवरी एजेंट की आलोचना की।

Viral Video: लखनऊ में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में डिलीवरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वी‍डियो को देखने के बाद यूजर्स मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक पोर्टर सर्विस डिलीवरी एजेंट अपने सबसे दिलचस्प असाइनमेंट में से एक को शेयर करता है। इस दौरान टॉवर 17 से टॉवर 19 तक एक पैकेज पहुंचाना, जो बस कुछ ही कदम की दूरी पर है। पता चला कि पैकेज में वीडियो गेम FC 25 की कॉपी थी। वीडियो की शुरुआत में डिलीवरी एजेंट कहता है, 'आइए दिखाते हैं एक बेहतरीन ऑर्डर आया है।' बाद में वह बताता है कि डिलीवरी के लिए उसे 38 रुपये मिले।

वायरल हो रहा वीडियो।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी। जहां कुछ लोगों ने इस स्थिति पर हंसते हुए इसे 'लखनऊ की शाही विरासत' तो वहीं, अन्य लोगों ने ग्राहक का मज़ाक उड़ाने के लिए डिलीवरी एजेंट की आलोचना की। एक यूजर ने पोर्टर को टैग करते हुए लिखा, 'यह सही नहीं है। कृपया अपने कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दें। वह वेतन ले रहा है और साथ ही ग्राहकों का मजाक उड़ा रहा है। क्या आप बुनियादी नैतिकता नहीं सिखाते?'

End of Feed