Viral Video: इंसानों की बस्तियां इतनी बढ़ती जा रही हैं कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार वो इंसान की सहूलियत के लिए बनाए गए किसी चीज में फंस जाते हैं। जिससे उनकी जान पर भी खतरा आ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कबूतर से जुड़ा है। वीडियो में एक कबूतर एक तार में फंसा दिखाई दे रहा है। वह तार में फंसकर फड़फड़ा रहा होता है। ऐसा लगता है कि उसकी गर्दन तार में फंस गई थी।
कबूतर का वीडियो
वीडियो देखकर हार बैठेंगे अपना दिल
वीडियो में इसके बाद जो होता है, वह देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आप देख सकते हैं कि कबूतर को तार में फंसा देखकर एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंच जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे तार से बचने में सहायता करता है। तार में फंसे तड़पते पक्षी की जान बचाते देख सोशल मीडिया यूजर्स उस पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं और वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी कैसे एक बेजुबान की जिंदगी बचा रहा है। देखें वीडियो-
इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं होतासलाम है इस पुलिसकर्मी को 🫡❤️ t.co/97mbjiP3S8
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
वीडियो को@Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि किसी मेट्रो स्टेशन पर एक तार में कबूतर फंस गया है। यह कबूतर तार से बाहर निकलने के लिए काफी छटपटा रहा है। हालांकि, लाख कोशिश के बाद भी वह तार से निकलने में असमर्थ है। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर कबूतर पर पड़ती है। वह दौड़कर कबूतर को बचाने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी काफी मुश्किल से दीवार का सहारा लेकर उसे बचाने की कोशिश करता है और कुछ लोगों की मदद से तार को काटकर कबूतर को उससे आजाद करता है। इसके बाद उसे उड़ा देता है।
