Rainbow Python Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है। सांपों में सबसे खतरनाक किंग कोबरा और अजगर होते हैं। अजगर कई बार अपने शिकार को जिंदा निगल जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर अजगर के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
अजगर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजगर के साथ बैठा हुआ है, हालांकि यह अजगर ऐसा है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आप देख सकते हैं कि यह अजगर 'इंद्रधनुष के रंगों' का है। आप देख सकते हैं कि यह इंद्रधनुषी अजगर शख्स की गोद में बैठा हुआ है। वहीं शख्स उसे प्यार-दुलार करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अजगर देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। देखें वीडियो-
इंद्रधनुषी अजगर से आकर्षित हुए लोग
आपने इससे पहले कभी भी ऐसा इंद्रधनुषी अजगर नहीं देखा होगा। दरअसल, अजगर के शरीर को इंद्रधनुषी रंगों से सजाया गया था। इसके बाद वह अजगर इतना खूबसूरत हो गया है। बता दें कि शख्स अजगर की खूबियों का वर्णन करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह अजगर से अपने प्यार का इजहार भी जमकर करता दिखाई देता है। इस दौरान वह उसे अपने गाल तक और फिर गले तक ले जाता है। आपको अजगर का रंग काफी आकर्षित करेगा। इस वीडियो को jayprehistoricpets नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
