Video: 'फिर हेरा-फेरी' के गाने पर प्लेस्कूल के बच्चों ने किया मजेदार डांस, नन्‍हे बाबूराव ने जीता दिल

Viral Video: ऐ मेरी जोहराजबीं 2006 की बॉलीवुड क्लासिक फिल्‍म फिर हेरा फेरी का एक फेमस गाना है। इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी माइक के सामने मजेदार हरकतें करते हुए डांस करते हैं। हालांकि, परेश रावल के बाबूराव ने उस वीडियो में अपना खास कॉमेडी टच दिया है।

Viral Video: प्लेस्कूल के बच्चों के एक ग्रुप ने बॉलीवुड फिल्म फिर हेरा फेरी के गाने 'ऐ मेरी जोहराजबीं' पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जमशेदपुर के किड एकेडमी प्ले स्कूल के नन्हे कलाकारों ने हू-ब-हू मूल किरदारों की तरह कपड़े पहने और हर कदम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इससे 2006 की बॉलीवुड क्लासिक फिल्म की यादें ताजा हो गईं। बच्चों ने न केवल कोरियोग्राफी बल्कि मूल दृश्य की वेशभूषा, प्रॉप्स और एनर्जी का भी शानदार प्रदर्शन किया। वीडियो में जो लड़कियां दिख रही हैं उनके हाथ में झुनझुने थे, जो फिल्म के सटीक विवरण को दर्शाते थे।

ऐ मेरी जोहराजबीं पर बच्‍चों का डांस।

बता दें कि, ऐ मेरी जोहराजबीं 2006 की बॉलीवुड क्लासिक फिल्‍म फिर हेरा फेरी का एक फेमस गाना है। इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी माइक के सामने मजेदार हरकतें करते हुए डांस करते हैं। हालांकि, परेश रावल के बाबूराव ने उस वीडियो में अपना खास कॉमेडी टच दिया है। रीक्रिएट किए गए इस वीडियो में भी नन्‍हे बाबूराव ने पूरी महफिल लूटने की कोशिश की है जिसमें वो काफी हद तक सफल भी रहा। चश्मा पहने, कंधे पर तौलिया लटकाए और मूल किरदार की उसी उन्मत्त ऊर्जा के साथ, छोटे बाबूराव ने उस सीन को पुन: जीवंत किया, जिसमें परेश रावल म्‍यूजिशियन के इर्द-गिर्द दौड़ते हैं और उनके इंस्‍ट्रयूमेंट्स को छेड़ते हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और रिमी सेन के नन्‍हे वर्जन ऑन-स्क्रीन एक्‍टर्स को मात देने में कामयाब रहे।

End of Feed