सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं, जो लोगों की सोच से भी परे होते हैं और उन्हें हैरत में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपना टैलेंट दिखाते नजर आ रही है। हालांकि पहले तो लोग लड़की को देख उसे हल्के में ले लेते हैं और ये सोचकर बैठ जाते हैं कि भला इस लड़की में कौन सा टैलेंट होगा। लेकिन लड़की ने अपने टैलेंट से न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि उन्हें उनकी गलती का भी अहसास कराया।
गाना गाते हुए लड़की (Instagram/@sweetsongs1234)
लड़की ने अपनी सुर से पूरी तरह बदल दिया माहौल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधारण-सी दिखने वाली लड़की स्टेज पर माइक लिए बैठी है और वह लोगों को अपनी गायकी का नमूना दिखाने जा रही है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि लोग शायद उस लड़की का साधारण रंग-रूप और हुलिया देख यह सोचने पर मजबूर थे कि वह कुछ खास नहीं कर पाएगी। लेकिन जैसे ही लड़की ने अपने सुरों के तारों को छेड़ा, माहौल पूरी तरह बदल गया।
ये भी पढ़ें:
लड़की की आवाज सुन हैरान रह गए लोग
लड़की ने पहले अपनी मधुर आवाज में इंग्लिश लिरिक्स के साथ गाने की शुरुआत की और फिर वह धीरे-धीरे हिंदी पर आ गई। लड़की ने अपनी परफॉर्मेंस में 'कांटा लगा' गाना गाया, जो लोगों के कानों को बेहद ही सुकून दे रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की की आवाज ने वहां मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसकी गायकी में इतना सुर था कि लोग अपनी जगह पर ठिठक गए।
वीडियो देख लोगों ने की लड़की की तारीफ
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sweetsongs1234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "प्रतिभा किसी भी रूप में हो सकती है; इसके लिए कोई खास रंग-रूप की जरूरत नहीं पड़ती।" दूसरे ने लिखा, "बिना किसी की काबिलियत को देखे हमें किसी को भी जज नहीं करना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, “लड़की की आवाज ने लोगों का दिल छू लिया।”
