Video: हिमाचल के चंबा में भारी बर्फबारी से दहशत में लोग, नाले में नदी की तरह बहते नजर आए बर्फ के गोले

Snowfall in Chamba Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि सुखाई नाले में नदी की तरह बर्फ के गोले बह रहे हैं। यह मंजर किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है। हिमाचल के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मिंधल में डेढ़ फीट भारी बर्फबारी से मिंधल ग्राम पंचायत के सुखाई नाले में हिमस्खलन होने लगा।

Snowfall in Chamba Video: देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बिगड़े मौसम ने ठंड लौटा दी है। इसके साथ ही दोनों राज्यों से लगातार बर्फबारी की खबरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बीते शाम हिमाचल के चंबा जिले के पांगी के मिंधल में डेढ़ फीट बर्फबारी से इलाके के लोग दहशत में आ गए। भारी बर्फबारी का आलम ऐसा था कि सुखाई नाले में हिमस्खलन जैसा मंजर पैदा हो गया। इससे लोग खौफजदा हो गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई।

Viral Video (34)

हिमाचल में हिमस्खलन (टाइम्स नाउ नवभारत)

सुखाई नाले में बहती नजर आई बर्फ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर युवा सीटियां बजाने की त्वरित कार्रवाई नहीं करते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मिनट की भी अगर देरी होती तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। बता दें कि सुखाई नाला मिंधल माता मंदिर से मात्र 10 मीटर की ही दूरी पर स्थित है। इस वजह से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, मंदिर आने-जाने वाले रास्तों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। इससे फिसलन और जोखिम काफी बढ़ गया है। इस घटना के अलावा चंबा जिले के ही भरमौर में भारी बर्फबारी हुई। इसके चलते जगत ग्राम पंचायत के प्राइमरी स्कूल थोकला में रसोई घर और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गई। लगातार हो रही बर्फबारी से संपर्क मार्ग भी काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं प्रशासन को भी इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। हिमस्खलन की इस घटना ने सर्दी के इस मौसम में पहाड़ी खतरों की याद दिला दी है।

End of Feed