Viral Video: पाकिस्तान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वकीलों के ग्रुप को कोर्ट के बाहर गरमागरम बहस करते हुए देखा गया। वीडियो में सभी वकीलों के हाव-भाव देख यूजर्स ने भी काफी मौज ली। इस फुटेज को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक मज़ेदार शीर्षक के साथ डाला गया- 'पाकिस्तान में अदालत के बाहर समझौता।' दावा किया जा रहा है कि, यह घटना अदालत के पास एक खुली जगह में हुई थी। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी वीडियो या उससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, वकीलों का एक समूह कैफेटेरिया जैसी जगह पर जाता है। बाद में एक टेबल पर पहुंचते ही वह लड़ाई अचानक हिंसक हो जाते हैं। काले सूट पहने वकीलों ने कुर्सियां उठाईं और तीन लोगों पर हमला कर दिया जो शांति से अपना नाश्ता कर रहे थे। कुछ समय में ये स्थिति जल्द ही बिगड़ गई क्योंकि मौके पर मौजूद लोग मुवक्किलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। उनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। एक अन्य व्यक्ति दर्द से कराह रहा था, लेकिन वकील उसे कुर्सियों से पीटते रहे।
बताया जा रहा है कि, लड़ाई के पीछे की मुख्य वजह सामने नहीं आई है। मगर अधिवक्ताओं के हिंसक रवैये से दर्शक हैरान रह गए। एक शख्स ने बताया कि, 'मुवक्किलों ने कचौड़ी का ऑर्डर दिया, लेकिन वकीलों को उनके साथ शामिल होने के लिए नहीं कहा।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि, 'चाय प्रेमी होने के नाते, मैं इसकी निंदा करता हूं।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'देशों से विभाजित, कलेश (झगड़ों) से एकजुट।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'ऐसी स्थितियों में नुकसान की भरपाई कौन करता है?' पांचवें यूजर ने इच्छा जताई, 'काश मैं लड़ाई को लाइव देख पाता।' वहीं एक अन्य ने कहा कि, 'भारी समझौता हो गया।' एक दर्शक ने "जज की प्रतिक्रिया" को मानते हुए एक मज़ेदार मीम का संदर्भ दिया। इस क्लिप को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म पर 30,000 से अधिक बार देखा गया है।
