महिला की लापरवाही पड़ी भारी! वीडियो में देखें लिफ्ट में क्या हुआ बच्चे के साथ

सोशल मीडिया पर लिफ्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला की लापरवाही देखी जा सकती है। वीडियो में दिखता है कि महिला कैसे लिफ्ट में बच्चे के साथ प्रवेश करती है। इसी समय खिलौने वाली गाड़ी लेने के लिए बाहर निकलती है और तभी लिफ्ट बंद हो जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें लिफ्ट में कभी कोई बच्चा फंस जाता है, तो कभी कोई महिला फंस जाती है। कभी कोई कुत्ता लिफ्ट में दूसरे लोगों पर अटैक कर देता है। तो कभी लिफ्ट अचानक बंद हो जाती है। इस समय भी एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि महिला की लापरवाही कैसे एक बच्चे को भारी पड़ जाती है।

Lift Viral Video

महिला की छोटी सी गलती से बच्चा लिफ्ट में फंसा(फोटो: x/@dilipku8651)

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला लिफ्ट खुलने के बाद सबसे पहले अंदर आती है और फिर वह लिफ्ट के गेट के पास खड़ी हो जाती है ताकि वह बंद ना हो। इसके बाद एक छोटा सा मासूम खिलौने वाली गाड़ी पर सवार होकर अंदर आता है। तभी महिला बच्चे की साइकिल को लेने के लिए लिफ्ट से बाहर निकल जाती है। इसी समय लिफ्ट बंद हो जाती है।

End of Feed