Viral Video: बर्फ जैसा सफेद, ये मोर है या कोई सपना? राष्ट्रीय पक्षी की इस खूबसूरती को देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक सफेद मोर का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी खूबसूरती देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं कर पा रहे हैं।

यह तो हम सबको मालूम है कि हमारे देश भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। जो अपनी खूबसूरती और रंग-बरंगे पंखों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। आपने मोर को जरूर कहीं ना कहीं देखा होगा। जिसका नीला-हरा चमकदार शरीर होता है, सुंदर सी नीली गर्दन इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाता है और इनके रंग-बिरंगे चमकते पंख इनकी खूबसूरती में तो चार चांद तक लगा देते हैं। ये मोर अक्सर हमें दिख जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सफेद मोर देखा है? शायद ही ऐसा नजारा आपको कभी देखने को मिला होगा। अगर आपने ऐसा आज तक नहीं देखा तो आज आप सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देख लें।

Viral Video Of Rare White Peacock

सफेद मोर (Instagram/@snehu2k5)

ये भी पढ़ें:

वीडियो में दिखा सफेद रंग का मोर

वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा यह मोर देखने में इतना खूबसूरत लग रहा है कि इसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा। लोगों को यह किसी सपने जैसा लग रहा है। वीडियो में दिख रहे मोर के पंख और उसका पूरा शरीर बर्फ की तरह सफेद दिख रहा है। जब वह अपने पंखों को फैलाता है तो ऐसा लग रहा जैसे बर्फ की सफेद चादर हवा में लहरा रही हो। मोर का यह वीडियो जिसने भी देखा वह मंत्रमुग्ध हो गया।

End of Feed