गुब्बारों के साथ चल रहा था फोटोशूट, उड़ते-उड़ते बची दुल्हन, देखें यह Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शादी का फोटोशूट करवा रही दुल्हन को तेज हवा गुब्बारों के साथ उड़ाने लगी।

शादी हर किसी के जीवन का खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। लोग महीनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। ऐसे में आज कल की शादियों में फोटो और वीडियो (Video) शूट करवाना एक ट्रेंड बन गया है। लोग फोटोशूट के लिए तो दूर-दूर के शानदार लोकेशन तक भी पहुंचते हैं। कोई खूबसूरत जगह चुनता है, तो कोई खास सजावट और अलग-अलग चीजों के साथ तस्वीरें खिंचवाता है लेकिन सोचिए, अगर शादी का फोटोशूट अचानक जानलेवा अनुभव में बदल जाए तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें तेज हवा के कारण दुल्हन के हाथ में मौजूद गुब्बारों का एक बड़ा गुलदस्ता उसे हवा में उड़ाने लगता है। दुल्हन उड़ने ही वाली होती है कि फोटोग्राफर की सूझबूझ उसे उड़ने से बचा लेती है।

viral video of wedding photoshoot bride almost blown away by balloons in istanbul

फोटोशूट करवा रही दुल्हन (X/@Chrisdaramola_)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

फोटोशूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @Chrisdaramola_ नामक अकाउंट से ली है। वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसे लेकर कुछ जानकारी भी दी है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह घटना तुर्किये के इस्तांबुल की है। यहां एक होने वाली दुल्हन बोस्पोरस स्ट्रेट के पास अपना शादी का फोटोशूट करवा रही थी। उसने खूबसूरत कपड़े पहने हुए थे और अपने लुक को खास बनाने के लिए उसने अपने हाथों में बड़े-बड़े बेज रंग के गुब्बारों का गुलदस्ता पकड़ रखा था। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने ऐसा खेल दिखाया कि वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं।

End of Feed