Viral Video: स्कूल बस निकलते ही धड़ाम से गिरी पानी की टंकी, कैमरे में कैद हुआ यह खौफनाक मंजर

स्कूल बस के गुजरने के कुछ सेकंड बाद अचानक पानी की टंकी धड़ाम से गिर गई। जिससे बच्चों की जान बाल-बाल बची और एक बड़ा हादसा टलते हुए नजर आया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक स्कूल बस सड़क से गुजरती दिखाई देती है और बस के कुछ ही सेकंड बाद पीछे मौजूद एक ऊंची पानी की टंकी अचानक जमीन पर गिर जाती है। गनीमत रही कि टंकी बस के ऊपर नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Viral Video Of Water tank crashes down right after school bus passes

स्कूल बस के निकलते ही पानी की टंकी धड़ाम से गिर गई। (X/@rahul225234)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्कूल बस निकलते ही धड़ाम से गिरी पानी की टंकी, बाल-बाल बचे बच्चे

वायरल वीडियो (Viral Video) की शुरुआत में सड़क पर एक पीली स्कूल बस दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि बस में बच्चे सवार थे। आसपास कुछ लोग और बाइक सवार भी नजर आ रहे हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी पीछे खड़ी एक ऊंची पानी की टंकी अचानक झुकने लगती है। कुछ ही पलों में टंकी पूरी तरह से असंतुलित हो जाती है और तेज आवाज के साथ धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ती है। टंकी के गिरते ही वहां धूल का गुबार उठ जाता है। आसपास मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं और कुछ लोग मौके की तरफ दौड़ते दिखाई देते हैं।

End of Feed