Viral Video: 14 दिन तक साइकिल चलाकर माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प पहुंची UP की यह महिला

सोशल मीडिया पर एक महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लोग उसकी बहादुरी और हिम्मत की तारीफ करते थक नहीं रहे। महिला ने साइकिल से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने का कारनामा कर दिखाया है।

Viral Video: मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अगर आपके इरादे मजबूत हैं तो आपको कोई नहीं हरा सकता। आपकी कड़ी मेहनत के आगे मुश्किलों को झुकना ही पड़ता है। इस बात को साबित कर दिखाया है यूपी के गोरखपुर की रहने वाली महिला दिव्या सिंह ने। उन्होंने 14 दिनों तक साइकिल चलाकर कठिन रास्तों और खराब मौसम का सामना करते हुए एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने का कारनामा कर दिखाया है।

Viral Video of Divya Singh On Mount Everest Base Camp

माउंट एवरेस्ट के बेस कैम्प पर साइकिल से पहुंची दिव्या सिंह (Instagram/@rust_bullet)

ये भी पढ़ें:

सारी परेशानियों को मात देकर 14 दिनों में तय की यात्रा

दिव्या सिंह ने साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपना सफर शुरू किया। जिसे उन्होंने 14 दिनों में पूरा कर लिया। इस दौरान उन्हें ठंडी हवाएं, ऊंचे पहाड़ और महीन ऑक्सीजन जैसी कई समस्याओं ने परेशान किया लेकिन वे अपनी मंजिल के लिए डटी रहीं और अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए हर रोज 10 -12 घंटे तक साइकिल चलाई।

End of Feed