इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) लोगों के दिल छू रहा है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन के लोको पायलट ने बीच रास्ते में एक गांव के पास ट्रेन को रोक दी। जिसकी जो वजह थी, वह जानने के बाद उस लोको पायलट के लिए लोगों के दिल से सलाम निकल रहा है। लोगों उसकी भावना का सम्मान करते हुए उसकी वाहवाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
लंगर देख रूक गई ट्रेन (X/@Vishwas1228)
ये भी पढ़ें:
लोको पायलट ने बीच रास्ते में रोकी ट्रेन
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक गांव में खेत में सिख समाज का लंगर लगा हुआ है। जैसे ही ट्रेन उस गांव के रास्ते से गुजरती है। गुरुजी के सेवादार ठीक उस ट्रेन के बगल में दौड़ने लगते हैं। गांव में चल रहे सिख लंगर और सेवादारों को इस तरह से दौड़ते देख ट्रेन का लोको पायलट ट्रेन रोक देता है। ट्रेन रुकते ही सेवादार तुरंत ट्रेन में घुस जाती है और अपनी सेवा भाव से ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों को ठंडा पानी का ग्लास और लंगर का प्रसाद देते नजर आते हैं। इंजन में बैठे लोको पायलट को भी ठंडा पानी का ग्लास और लंगर का प्रसाद दिया गया।
लोको पायलट ने किया सिख लंगर का सम्मान
लोको पायलट ने गुरु जी की सेवा के सम्मान में ट्रेन को रोक सभी लोगों का दिल जीत लिया। भारतीय रेलवे में आमतौर पर ट्रेन को बिना वजह नहीं रोका जाता, लेकिन इस लोको पायलट ने खुद ट्रेन रोककर लंगर की सेवा का सम्मान किया। वीडियो देखने वाले लोग ट्रेन ड्राइवर के इस भावना को देख भावुक हो गए। कई लोगों ने वीडियो (Video) पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये है असली भारतीय संस्कृति” वहीं कई अन्य लोगों ने इसे सेवा और सम्मान का सुंदर नजारा बताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इतना सम्मान देखकर आंखें नम हो गईं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Vishwas1228 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3200 लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
