Viral Video: मेरी बिल्ली और मुझे ही म्याऊं! पालतू बिल्ली ने मालकिन को ही काट लिया, कमरे में मचा कोहराम

एक महिला को उसकी ही पालतू बिल्ली ने काट लिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को उसकी बिल्ली उसे दौड़ा-दौड़ाकर काट रही है।

'मेरी बिल्ली और मुझे ही म्याऊं' वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ। जिसकी पालतू बिल्ली ने उसे ही काट लिया। महिला पर बिल्ली के हमले का वीडियो कमरे में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral Video of Pet cat bites owner

बिल्ली ने अपनी मालकिन को काटा (Instagram/@chutiyabillu)

ये भी पढ़ें:

अपनी मालकिन को ही बिल्ली ने काटा

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कमरे में खड़ी होकर अपने बाल संवार रही है। तभी उसकी बिल्ली पर अचानक पता नहीं कौन सा भूत सवार हो जाता है कि वह अपनी मालकिन के पैरों को ही पकड़ लेती है और काटने लगती है। बिल्ली की मालकिन उससे अपने पैर छुड़ाने की काफी कोशिश करती नजर आ रही है। वह चीखती-चिल्लाती है और जैसे-तैसे अपने पैरों को बिल्ली के कब्जे से छुड़ाने में कामयाब हो जाती है। महिला खुद को छुड़ाने के बाद बिल्ली को अपने से दूर कर देती है, मगर बिल्ली के माथे पर सनक सवार थी वह दोबारा दौड़कर महिला पर फिर से हमला कर देती है और उसे काटने लगती है।

End of Feed