जिस कॉपी में आप लिखते हैं, वो बनती कैसे है? Video में देखें पेपर से नोटबुक बनने तक का पूरा प्रोसेस

आज हम जिन कॉपियों पर लिखा-पढ़ी करते हैं, वे कैसे बनती हैं? क्या आपने यह कभी देखा है? अगर नहीं देखा तो आज इस वायरल वीडियो में देख लीजिए कि कैसे हमारी कॉपियां बनकर हम तक पहुंचती हैं।

स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में जो चीज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है, वो है कॉपी। हर एक एकेडमिक प्रोफेशन में बिना कॉपियों के कोई काम हो ही नहीं सकता। कॉपिज़ छात्र जीवन के रोजमर्रा वाली जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कॉपी पर हम हर दिन कुछ ना कुछ लिखते हैं और नोट्स बनाते हैं। बिना इसके पढ़ाई संभव ही नहीं है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे पास जो कॉपियां तैयार होकर आती हैं वह असल में बनती कैसे हैं? शायद ही आपने कॉपियों को कभी बनते देखा होगा। अगर आपने आज तक यह नहीं देखा तो जरा इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर एक नजर डाल लीजिए। जिसमें साफतौर पर दिखाया गया है कि पेपर से नोटबुक कैसे तैयार होते हैं। इस वीडियो (Video) में हर एक प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप करके दिखाया गया है।

Viral Video of Notebook Manufacturing Process

फैक्ट्रियों में ऐसे तैयार होती हैं कॉपियां (Instagram/@namma__oorukaaran)

ये भी पढ़ें:

फैक्ट्री में ऐसे तैयार होती है आपकी नोटबुक

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कॉपियों को बड़े-बड़े कागज के शीट्स से तैयार किया जा रहा है। सबसे पहले इन कागजों को बड़ी मशीनों की मदद से एक जैसे आकार में काटा जाता है। मशीन कागजों को इतना सटीक काटती है कि इसका हर एक पेज देखने में एक जैसा लगे। इसके बाद इन कटे हुए पन्नों को एक शख्स उन्हें सही क्रम में सजाते दिखता है। इसी दौरान इंडेक्स पेज को भी वह अलग-अलग कॉपियों पर सेट करता है। फिर वह उन पन्नों पर कॉपी की कवर चढ़ाकर उन्हें फिर से मशीन में काटने के लिए रख देता है। ये मशीनें उन्हें सही आकार में काटकर कॉपी का रूप दे देती हैं। जिसके बाद शख्स उन कॉपियों के कवर को एक अन्य मशीन की मदद से स्टेपल कर पन्नों से अटैच कर देता है। ताकि सारे पन्ने कॉपी के कवर के साथ अच्छे से जुड़े जाएं।

End of Feed