Viral Video: मालकिन के जाने से कुत्ता हो गया था बेहद नाराज, फोन पर जैसे ही सुनी आवाज और फिर...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 12:39 PM IST

फेसबुक पर वायरल हो इस वीडियो में आप एक कुत्ते और उसकी मालकिन की प्यार भरी बातें सुन सकते हैं, फोन पर हुए इस बातचीत के बाद कुत्ता जोर-जोर से रोने लग जाता है। आप भी देखें मां-बेटे का यह प्यार भरा वीडियो...

KEY HIGHLIGHTS
  • मालकिन के बाहर जाने से कुत्ता हो गया था दुखी
  • लड़की ने फोन पर कराई बात
  • आवाज सुना लगा जोर-जोर से रोने

Mistress and Dog Viral Video: कहा जाता है न कि कुत्ते वफादार होते हैं, उन्हें आप प्यार देंगे तो बदले में वो भी आपको उससे अधिक प्रेम देंगे। अगर मालिक उन्हें अपने बेटे जैसा रखें तो कुत्ते भी उन्हें अपने मां-बाप की तरह ही मानते हैं। ये शत-प्रतिशत सच है। इसका जीता जागता उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video)। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें भर आएंगी।

Viral_Video (28)

मालकिन और कुत्ते का प्यार भरा वीडियो (Photo Credit - Facebook)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कुत्ता, जो अपनी मालकिन के बाहर चले जाने से बेहद दुखी हो जाता है। किसी से बात नहीं करता है और न हीं कुछ खाता-पीता है। ऐसे में जैसे ही मालकिन की लड़की अपनी मां को फोन लगाती है और कुत्ता अपनी मालकिन की आवाज सुनता है, वह जोर-जोर से रोने लगता है। इस वीडियो में मालकिन और कुत्ते का प्रेम बिल्कुल मां-बेटे जैसा है, जो आपकी आंखें नम कर देगा। यह वीडियो इतना प्यार भरा है कि जो भी इसे देख रहा है, बस देखता ही रह जा रहा है।

End of Feed