बच्चे से लिपट बोली मां- मुझे नहीं जाना ऑफिस, मासूम ने फिर जो किया, देख गदगद हो उठेगा दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 05:00 PM IST

बच्चे कितने प्यारे होते हैं, इस बात का अंदाजा वीडियो को देखने के बाद लगाया जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो जब मां कहती है कि 'मुझे ऑफिस नहीं जाना' तो इस पर बच्चा कहता है कि 'ऑफिस तो जाना पड़ेगा'।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां बेटे के बीच ऑफिस को लेकर हुई बात
  • बड़ी ही प्यारी है ये बातचीत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lovely Conversation between Mon And Son: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप खुशी से गदगद हो उठेंगे। मां और बेटे के बीच हुई प्यारी सी बातचीत का काफी सुंदर वीडियो है ये। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। एक पल के लिए भी आपकी निगाहें वीडियो से ओझल नहीं होंगी।

Lovely Conversation between Mon And Son

मां-बेटे की प्यारी सी बातचीत (Image Credit : yuvi_bhardwaj23/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चे और मां की प्यारी सी बातचीत चल रही होती है। ऐसे में जब मां बेटे से कहती है कि 'मुझे ऑफिस नहीं जाना' तो इस पर बच्चा कहता है कि 'ऑफिस तो जाना पड़ेगा'। इस क्यूट कनवर्जेशन को देखने के बाद आपको भी बच्चे से प्यार हो जाएगा। ऐसे में बच्चे की प्यारी आवाज और उसकी मासूमियत लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

End of Feed