देशभक्ति का जज्बा किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। दिल में देश के लिए प्यार हो तो छोटे बच्चे भी अपने अंदाज में इसे बयां कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही प्यारा वीडियो (Video) लोगों का दिल जीत रहा है। इसमें छोटे-छोटे बच्चे तिरंगे के रंगों में सजे नजर आ रहे हैं और तबले की थाप पर ‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’ गीत पेश कर रहे हैं।
तबले पर सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी गीत की प्रस्तुती देते नन्हे तबलची (Instagram/@this_is_tablagram)
नन्हे कलाकारों ने बांधा देशभक्ति का समां
बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके चेहरे पर दिख रहा उत्साह इस पूरी प्रस्तुति को बेहद खास बना देता है। जैसे ही नन्हे कलाकार तबले पर हाथ रखते हैं, माहौल देशभक्ति से भर जाता है। उनके छोटे-छोटे हाथों से निकलती तबले की आवाज सुनकर ऐसा लगता है जैसे देशभक्ति की एक खूबसूरत धुन पूरे माहौल में फैल गई हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
तिरंगे के रंग में रंगे नन्हे कलाकार
वायरल वीडियो (Viral Video) में बच्चे तिरंगे के रंगों वाली पोशाक पहने नजर आते हैं। कोई तबला बजा रहा है तो कोई पूरे जोश के साथ प्रस्तुति का हिस्सा बना हुआ है। उनकी मासूमियत और ऊर्जा देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। सबसे खास बात यह है कि बच्चों ने सिर्फ एक गाना पेश नहीं किया, बल्कि अपनी प्रस्तुति के जरिए देश के प्रति प्यार और सम्मान भी दिखाया।
तबले की थाप पर गूंजा देशभक्ति का गीत
‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’ जैसे जोशीले गीत के साथ बच्चों की तबला प्रस्तुति ने माहौल को और भी खास बना दिया। जैसे-जैसे ताल आगे बढ़ती है, बच्चों का उत्साह भी बढ़ता दिखाई देता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @this_is_tablagram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) देखने वाले लोग भी नन्हे कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी को बच्चों की मासूमियत पसंद आ रही है तो कोई उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है। कई लोगों के लिए यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें देशभक्ति को किसी बड़े मंच या भव्य आयोजन के बजाय बच्चों की मासूम दुनिया के जरिए दिखाया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
