Viral Video: महाराष्ट्र पुलिस में हुआ सिलेक्शन, लड़की ने पिता को कंधे पर उठाकर मनाया जश्न

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेटी अपने पिता को कंधे पर बैठाकर डांस करते नजर आ रही है। बेटी की सफलता का जश्न ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा सोशल मीडिया मना रहा है।

Viral Video: किसी भी मां-बाप के लिए सबसे बड़ा सुख यही होता है कि उसके बच्चे अपने जीवन में सफल हो जाएं। इसी सुख को हासिल कर चुके एक पिता-पुत्री का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिता को अपने कंधे पर उठाए उसकी बेटी डांस कर रही है। यह खुशी का पल था बेटी के महाराष्ट्र पुलिस में ज्वाइन होने का, आखिरकार अपनी दिन-रात की मेहनत के दम पर लड़की ने अपने मुकाम को हासिल कर लिया था। जब लड़की का सिलेक्शन महाराष्ट्र पुलिस में हुआ तो ना सिर्फ पिता-पुत्री बल्कि पूरे सोशल मीडिया ने उस लड़की की सफलता का जश्न मनाया।

Viral Video of Girl who Lifts Father On Shoulder to Celebrate Joining Maharashtra Police

महाराष्ट्र पुलिस में सिलेक्शन की खुशी में लड़की ने अपने पिता को कंधे पर उठाकर मनाया जश्न (Instagram/@TimesNow)

End of Feed