Viral Video of Giant Python: सबसे ज्यादा सुरक्षित इंसान अपने घर को ही मानता है, लेकिन जब घर ही सुरक्षित न रहे तो ऐसे आप क्या करेंगे? यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन वाकई में अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो जाए तो क्या होगा, जरा सोचा है इसके बारे में। कुछ ऐसा ही हुआ एक घर में, जिसे देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे।
अजगर ने छत में बनाया अपना आशियाना (Photo Credit - Instagram)
असल में, सोशल मीडिया में एक वीडियो (Social Media Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजगर एक घर में ही अपना आशियाना बनाकर रह रहा है, ऐसे में एक वन विभाग के कर्मचारी द्वारा उसे निकालने की कोशिश की जा रही है, जिसे वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद आप क्या कहेंगे? जाहिर है कि आप शॉक हो गए होंगे कि आखिर अजगर वहां पहुंचा कैसा और वो भी इतना विशालकाय। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपके आसपास भी कुछ ऐसी संदेह वाली चीजें दिखाई देती है या कुछ महसूस होता है तो तत्काल रूप से वन विभाग या पुलिसकर्मी को सूचना दें।
विशालकाय अजगर ने घर में बना लिया अपना आशियाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक जाएगी। वैसे सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स द्वारा काफी कमेंट भी किए गए हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि अब मुझे अपनी ही छत से डर लगने लगा है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अब तो रात में सोने में भी डर लगेगा। इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
