नन्हे परिंदों का वॉटर पार्क! पाइप से टपकते पानी में शॉवर लेते दिखीं चिड़ियां, Video देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश

सोशल मीडिया पर नन्ही चिड़ियों का एक क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लीक करते एक पाइप से टपकते पानी में चिड़ियां मस्ती से शॉवर ले रही हैं।

गर्मी में जब हमारा मन करता है ठंडे पानी से नहाने का, तो क्या चिड़ियों का मन नहीं करता होगा? करता है, बिल्कुल करता है। ऐसा ही एक बहुत ही प्यारा और क्यूट वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ नन्हीं चिड़ियां गर्मी से बचने के लिए जुगाड़ से शॉवर ले रही हैं। वीडियो इतना प्यारा है कि एक बार देखोगे तो बार-बार देखने का मन करेगा।

viral video of cute birds taking shower leaking pipe water

पानी में चिल करती चिड़ियों का वीडियो हुआ वायरल (X/@buitengebieden)

लीक करते पाइप से निकल रहे पानी में मस्ती करती दिखीं गौरैया

वीडियो (Video) में एक दीवार के किनारे एक पाइप लगा हुआ है। उस पाइप में लीकेज है। उस लीकेज से पानी की पतली धार नीचे गिर रही है। उसी पानी के नीचे 3-4 छोटी-छोटी चिड़ियां बैठी हैं। गौरैया जैसी दिखने वाली ये चिड़ियां उस पानी में मस्ती कर रही हैं। जहां कोई चिड़िया अपने पंख फैलाकर नहाते दिख रही है, तो कोई अपनी चोंच से पानी पी रही है। वहीं, कोई अपने शरीर को पानी में भिगोकर ठंडक का पूरा मजा ले रही है। उन्हे देख ऐसा लग रहा है जैसे कि वो किसी फाइव स्टार होटल के शॉवर के नीचे नहा रही हों। वो भी बिना किसी पैसे के, बिल्कुल फ्री वाला शॉवर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस जगह पर कोई एक-दो चिड़िया नहीं बल्कि उनका पूरा झुंड ही शॉवर का फुल मजा ले रहा है। उनकी ये चिल करती हुई मस्ती देखकर सच में दिल खुश हो जाता है।

End of Feed