Cancer Patient Woman Hair Cut: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों में आंसु आ जाते हैं। मानवता से परिपूर्ण ये वीडियो (Viral Video) काफी भावुक कर देने वाले होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने को मन करता है और एक बार देख लेने के बाद इन वीडियोज को भूलाया भी नहीं जा सकता। कुछ ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।
बाल कटवाते हुए कैंसर पीड़ित महिला का वीडियो वायरल (Image Credit : guido.magalhaes/Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कैंसर से पीड़ित एक महिला सैलून में अपनी बाल कटवा रही होती है, इस दौरान वह काफी भावुक रहती है। फिर साथ में गए उसके बेटे, उसके दोस्तों और सैलून में मौजूद सभी लोग ऐसा कदम उठाते हैं, जिसे देखने के बाद महिला के आंसु नहीं रुकते। दरअसल, जब महिला अपने बाल कटवा रही होती है, तब ,सैलून में मौजूद सभी लोग गंजे हो जाते हैं, मानवता और प्रेम भरे इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी आंखों में आंसु आ जाएंगे।
बाल कटवाते हुए कैंसर पीड़िता का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये एक मां के लिए बहुत ही प्यारा सपोर्ट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कैंसर पीड़ित मरीज को अच्छा महसूस कराने के लिए इससे बेहतर शायद कुछ भी नहीं हो सकता। इस वीडियो को अब तक 3.8 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार इसे शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'guido.magalhaes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
