Viral Video: कार से टकराई बाइक, गिरने के बाद ड्राइवर को Thumbs Up करते दिखा राइडर

सोशल मीडिया पर एक बाइक राइडर के साथ हुए हादसे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद बाइक राइडर थम्ब्स अप करते हुए दिख रहा है।

सड़क हादसों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते है। जहां कई हादसों में लोगों की जान जाते-जाते बचती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक बाइक राइडर एक कार से टक्कर खाकर सड़क पर गिर जाता है। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी और उसकी जान बाल-बाल बच गई।

बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार

बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार (Instagram/@ryukd400)

कार से हुई बाइक की टक्कर

हादसे में जब लोगों की जान बच जाती है तो वे सबसे पहले भगवान का शुक्र मनाते हैं। लेकिन ये भाई साहब बाइक से गिरने के बाद कुछ देर तक सड़क पर लेटे रहे, फिर जब उठकर बैठे तो कार ड्राइवर को थम्ब्स अप करते देखे गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक राइडर तेज रफ्तार में अपनी बाइक को सड़क पर दौड़ा रहा है। अचानक से उसकी बाइक सामने चल रही एक कार के पिछले हिस्से से टकरा जाती है।

End of Feed