Bear Dance Viral Video: पहाड़ी इलाकों में जाने की ख्वाहिश सभी की होती है, चाहे सोलो ट्रिप हो या दोस्तों या पार्टनर के साथ। इस दौरान कई बार कुछ ऐसी चीजें दिख जाती है, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) है, जिसे देखने के बाद आपको आपकी पहाड़ी यात्रा याद आ जाएगी, जिसे देखने के बाद आपको उन जंगली जानवरों की याद आएगी, जिन्हें आपने अपनी यात्रा के दौरान देखा होगा, आपको ये वीडियो (Trending Video) देख एक गुदगुदी सा एहसास होगा और प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
डांस करते हुए भालू का वीडियो वायरल (Photo Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक भालू दिखाई देगा, जो एक पेड़ से लगकर डांस मूव्स करता हुआ नजर आ रहा है, यहां तक उसने छोटे पेड़ों की एक डाली को माइक बनाकर पकड़ा हुआ है। यह वीडियो (Funny Video) इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद आप एकदम से खिल उठेंगे। पहाड़ी रास्तों के बीच का अद्भुत दृश्य वाकई में दिल को सुकून देने वाला है। अब जरा सोचिए वीडियो बनाने वाले शख्स को कितना मजा आया होगा।
Dancing bear.. 😅 t.co/240ccUKUvg
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
डांस करते हुए भालू का वीडियो वायरल
ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इसमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि 'ओह! तो ऐसे हुई कोकीन बियर की शुरुआत'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 'पोल डांसर'। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
