Viral Video: फुटबॉल क्रेज का नया लेवल! अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़, मेसी फैन का यह अनोखा अंदाज हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स के पीछे-पीछे उसकी भेड़ चली जा रही है, जो अर्जेंटीना के रंग में रंगी नजर आ रही है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार इन दिनों पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। हर देश के फुटबॉल फैंस अपने-अपने अंदाज में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन बांग्लादेश से सामने आए एक वायरल वीडियो (Viral Video) ने इस जुनून को एक अलग ही लेवल पर ले गया। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर एक भेड़ को लेकर चलता दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह एक नॉर्मल सा नजारा लगता है, लेकिन जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उस व्यक्ति के साथ चल रही भेड़ का शरीर नीले और सफेद रंगों में रंगा हुआ है। ये रंग अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के हैं, जो दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है।

Viral Video of Argentina coloured sheep

शख्स के पीछे-पीछे चलती भेड़ (Instagram/@_yeasir__)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अर्जेंटीना टीम के रंग में रंगी भेड़

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि भेड़ उस व्यक्ति के पीछे-पीछे शांति से चल रही है, उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह भी अर्जेंटीना की फैन हो। इस अनोखे नजारे को देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। फिलहाल इस भेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया। उनका कहना है कि फुटबॉल के प्रति ऐसा जुनून पहले कभी नहीं देखा। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब जानवर भी अर्जेंटीना टीम को सपोर्ट करने लगे हैं। कुछ ने तो यह भी कहा कि यह “मेसी का जादू” है, जो इंसानों से आगे बढ़कर जानवरों तक पहुंच गया है।

End of Feed