Viral Video: ये लंदन है या दिल्ली! विदेश की सड़क पर फर्राटे भरते ऑटो को देख दंग रह गए लोग

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खास हो जाती हैं। ऐसे में अगर उन्हें अपने तरफ का कुछ देखने को मिल जाए तो वे उसे देखकर खुशी से झूम उठते हैं। हाल में लंदन की सड़कों पर ऑटो-रिक्शा को फर्राटे भरते देख सबको लगा कि चाहे कितना भी दूर चले जाओ, घर की एक झलक तुरंत दिल को छू जाती है।

सोचिए आप लदन की सड़कों पर घूम रहे हों, जहां तकनीक से लैस गाड़ियां चलती दिखती हैं। टैक्सी के नाम पर मर्सडीज़ और BMW जैसी लग्जरी कारें देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आपको वहां की सड़कों पर हमारा देसी ऑटो रिक्शा फर्राटे भरता दिख जाए तो सोचिए आपका क्या रिएक्शन होगा। जाहिर सी बात है आप चौंक जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ, लंदन में रहने वाले जय ढोलकिया के साथ। जो लंदन की सड़कों पर अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक से उन्हें उसी सड़क पर एक ऑटो रिक्शा दिख गया। काला-पीला ठीक वैसा ही जैसा हमारे यहां चलता है।

लंदन की सड़कों पर दिखी ऑटो

लंदन की सड़कों पर दिखी ऑटो (Instagram/@lifeinuk_._)

ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जय ने इस नजारे को तुरंत अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lifeinuk_._ नाम के अकाउंट से शेयर कर दिया। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा, "लंदन दिल्ली में बदल जाता है जब आप सड़क पर एक रिक्शा देखते हैं।" जय का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

End of Feed