Viral Video: 140 km/h की रफ्तार से दौड़ी एंबुलेंस, ड्राइवर ने मौत से लड़ते हुए बच्चे की बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक एंबुलेंस ड्राइवर दिख रहा है, जो एक छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए एंबुलेंस को तेज स्पीड से चला रहा है।

आपने देखा होगा कि जब भी लोगों को इमरजेंसी में अस्पताल की जरूरत पड़ती है तो उन्हें तुरंत एंबुलेंस से हॉस्पिटल तक ले जाया जाता है। इस दौरान एंबुलेंस ड्राइवर पर एक जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, जिसे वे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। हाल में एक ऐसे ही गुमनाम हीरो का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक एंबुलेंस ड्राइवर फुल स्पीड में एंबुलेंस को दौड़ रहा है।

Viral Video of Ambulance Driver

140 km/h की रफ्तार से एंबुलेंस को दौड़ाता ड्राइवर (X/@drsanika0)

एंबुलेंस ड्राइवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर डॉ. सानिका नाम की स्कीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने अपने एक्स अकाउंट @drsanika0 से शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर एक छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए एंबुलेंस को 140 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज स्पीड से चला रहा है। बच्चा बहुत बीमार था इसलिए उस वक्त हर सेकंड मायने रख रहा था। ड्राइवर ने उस बच्चे की जान को बचाने के लिए बिना सोचे-समझे अपनी पूरी मेहनत लगा दी।

End of Feed