Viral Video: फसल कटी तो खुद को नहीं रोक पाया किसान, खुशी से झूमते हुए खेत में करने लगा डांस

किसानों के लिए उनका असली धन उनकी फसल ही है। जब यह फसल कटकर उनके घर पहुंचती है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसी खुशी का जश्न मनाते एक किसान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शुरू से ही हम यह पढ़ते आए हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां के किसान ही इस देश के पालनहार हैं। ये किसान अपनी खेती से पूरे देश का पेट पालते हैं। अपना पेट काटकर पूरे देश के घरों तक आनाज पहुंचाने का काम करते हैं हमारे देश के किसान। खेती इनके लिए सिर्फ एक पेशा ही नहीं बल्कि इनकी भावनाओं का एक हिस्सा भी है। महीनों की मेहनत, धूप-बारिश की मार और सारी समस्याओं से जूझने के बाद जब किसान के खेत की फसल कटती है तो उसे कितनी खुशी होती है। उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

Viral Video of a farmer who can not hold his happiness when the crops were harvested in his field

अपने खेत में खुशी से नाचता किसान (Instagram/@raw.indiaa)

ये भी पढ़ें:

कटी फसल तो खेत में खुशी से झूमने लगा किसान

हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही किसान की खुशी का वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जब एक किसान के खेत में खड़ी फसल कटी तो वह खुशी से झूम उठा और अपने खेत में ही पूरी मस्ती में डांस करने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसान के खेत की फसल कट चुकी है। जिसके बाद वह अपने खेत में खुशी से झूमते हुए गुलाटियां मार रहा है। वह पूरे खेत में दौड़-दौड़कर खुशियां मना रहा है। आसपास कुछ लोग अपने काम में लगे हुए हैं और फसल की कटाई जारी है। इस दौरान किसान के चेहरे पर दिख रही उसकी मुस्कान और उसके हाव-भाव साफ बताते हैं कि यह पल उसके लिए कितना खास है।

End of Feed