Viral Video: शराब के नशे में चूर होकर बीच सड़क पर ही सो गया शख्स, सुरक्षा में पास खड़े रहे पालतू घोड़ा और कुत्ता

जानवर कितने वफादार होते हैं? उसका एक बढ़िया उदाहरण आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकता है। जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में चूर हुआ तो उसे संभालने के लिए उसके पालतू जानवर उसके पास खड़े रहे।

Funny Video: शराब का नशा कुछ ऐसा होता है कि इसके सामने अच्छे से अच्छे लोग ढेर हो जाते हैं। इसी नशे में चूर एक शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो ब्राजील का है। जहां एक कुत्ता और घोड़ा अपने मालिक की सुरक्षा में खड़े है। वहीं, उनका मालिक शराब के नशे में टुन्न होकर बीच रास्ते में ही सो गया है। उसका घोड़ा और कुत्ता तब तक उसकी सुरक्षा में उसके पास खड़े रहे जब तक कि उस शराबी को लेने उसके दोस्त ना आ गए।

Viral Video of a drunk man fell asleep in the middle of the road his horse and dog stayed to protect him

शराब के नशे में बीच रोड पर पड़ा शख्स (X/@TheFigen_)

ये भी पढ़ें:

क्या दिखा वीडियो में?

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप शख्स को एक कच्चे रास्ते पर लेटे हुए देख सकते हैं। उसकी जेब में शराब की बोतल भी दिख रही है। वहीं, पास में उस वयक्ति का घोड़ा और कुत्ता भी खड़ा है, जो उसकी रक्षा कर रहे हैं। शराबी व्यक्ति के दोस्त आवाज लगाकर उसे जगाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर वह शराबी नशे में चूर होकर रास्त पर पड़ा हुआ है।

End of Feed