Viral Video: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानि 14 नवंबर को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के मौके पर देशभर में बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम रखे जाते हैं। बच्चे चाहे इंसान के हों या जानवरों और पक्षियों के.. हरकतें सबकी क्यूट लगती हैं। बाल दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इंसान के बच्चों का नहीं बल्कि बंदर के बच्चे और बत्तख के बच्चों का है। वीडियो इतना प्यारा है जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।
बंदर का वीडियो
बाल दिवस पर वायरल हुआ सबसे खूबसूरत वीडियो
IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो बहुत ही ज्यादा प्यारा है। जिसमें बंदर का बच्चा बत्तख के बच्चों के साथ क्यूट हरकते करता नजर आ रहा है। इसके साथ ही वह लोग आपस में मिलकर चिल्ल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो शेयर करते हुए IFS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में सबसे कीमती चीज एक बच्चे के चेहरे पर मुस्कान है, इसमें सिर्फ इंसान के बच्चे शामिल नहीं हैं।' देखें वीडियो-
The most precious thing in the world is the smile on the face of a child🥰A lovely Children’s day to all. t.co/wjbhItOj88
— ANI (@ANI) Nov 14, 2022
IFS अधिकारी द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटा बंदर बत्तख के बच्चों के समूह में घूम रहा है। वीडियो में बंदर बत्तख के बच्चों के साथ खेलते हुए इधर-उधर भागता नजर आ रहा है। कभी वह छोटे बत्तख के बच्चों को पकड़ता नजर आता है तौ कभी साथ में आराम से झपकी लेता दिखाई देता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही वह झपकी लेता है, बत्तख के बच्चे उसके ऊपर चढ़ जाते हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी को यह दृश्य बेहद सुकून वाला लग रहा है तो किसी ने इस पर दिल वाला कमेंट किया है।
