जब मोनालिसा की पेंटिंग करने लगी रैप, Microsoft के AI एप का कमाल देख यूजर्स भी हैरान

Microsoft AI App: मोनालिसा की ये पेंटिंग माइक्रोसॉफ्ट एप के माध्‍यम से बनाई गई है। माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, VSA आकर्षक दृश्य प्रभावशाली कौशल के साथ कैरेक्‍टर्स के लाइव चेहरे बनाने के लिए एक रूपरेखा है।

Microsoft AI App: लियोनार्डो द विंची की फेमस पेंटिंग मोना लिसा के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आज भी स्‍कूलों में कभी-कभी इसके बारे में बताया जाता है। मोनालिसा की पेंटिंग का रैप करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Microsoft के नए AI ऐप, VASA-1 से बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। यह तकनीक लोगों के चेहरे की स्थिर तस्वीरों को लाइव एनिमेशन में बदल देती है। माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में मोनालिसा की पेंटिंग को फुल एटीट्यूट में रैप करते हुए देखा जा रहा है।

रैप करती मोनालिसा की पेंटिंग।

माइक्रोसॉफ्ट एप का कमाल

मोनालिसा की ये पेंटिंग माइक्रोसॉफ्ट एप के माध्‍यम से बनाई गई है। माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, VSA आकर्षक दृश्य प्रभावशाली कौशल के साथ कैरेक्‍टर्स के लाइव चेहरे बनाने के लिए एक रूपरेखा है। एप की उपलब्‍धता पर माइक्रोसॉफ्ट ने लिखा, “हमारी ऑनलाइन डेमो, एपीआई, उत्पाद, अतिरिक्त कार्यान्वयन विवरण, या किसी भी संबंधित पेशकश को जारी करने की कोई योजना नहीं है, जब तक कि हम निश्चिंत नहीं हो जाते कि तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी से किया जाएगा। उचित नियमों के अनुसार।”

End of Feed