Video: गैस चूल्हा बना रहा था मिस्त्री तभी लग गई भीषण आग, फिर जो हुआ देखकर आंखों को यकीन नहीं होगा

Shocking Video: जैसे ही गैस चूल्हा फटता है, दुकान में अफरा-तफरी मच जाती है। चूल्हा फटने से आग की लपटें इतनी तेज निकलती हैं कि मंजर पूरा डरावना लगने लगता है। हालांकि मैकेनिक को जरा भी डर नहीं लगता और वह आग को तुरंत ही नियंत्रित कर लेता है।

Shocking Video: आपने बाजारों में छोटे-मोटे काम करने वाले काफी मैकेनिक देखे होंंगे। कोई चमड़े का काम करता दिखता है तो कोई चूल्हा बनाता नजर आता है। कूकर, बर्तन आदि ठीक करने वाले भी बाजार में मौजूद होते हैं। इलेक्ट्रीशियन की दुकान भी आपको बाजार में जरूर मिल जाएगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैकेनिक से जुड़ा वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। आप देख सकते हैं कि मैकेनिक बहुत ही ‘तूफानी अंदाज में’ गैस चूल्हा मरम्मत कर रहा है।

End of Feed