Viral Video: इसे कहते हैं कर्मों का फल...गाय को लात मारने पर मिली ऐसी सजा, जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा शख्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:46 AM IST

Viral Video: एक शख्स जानबूझकर बेजुबान जानवर को परेशान कर रहा था। परिणाम ये हुआ कि शख्स को ऐसी सजा मिली, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना कारण गाय को लात मार रहा था शख्स
  • अचानक उसे कर्मों की सजा मिल गई
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं एक बात जरूर आप कहेंगे- 'इसे कहते हैं कर्मों का फल'।

Cow Video

गाय को मारना शख्स को पड़ गया भारी

बहुत पुरानी कहावत है कई बार कर्मों की सजा तुरंत मिलती है। चाहे काम अच्छा हो या फिर बुरा। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बेजुबान जानवर को तंग रह रहा है। ऊंचाई पर बैठकर शख्स लगातार पैर से गाय को मार रहा होता है। लेकिन, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और पलक झपकते अपनी जगह से नीचे गिर पड़ता है। जिस तरह से शख्स नीचे गिरता है यकीनन जबरदस्त चोट लगी होगी और अब भविष्य में वो दोबार ऐसा करने से पहले कई बार सोचेगा। लेकिन, एक बात तय है कि इस वीडियो को देखकर आप कह सकते हैं कर्मों का फल जरूर मिलता है। देखें वीडियो...

End of Feed