न्यूयॉर्क के एक व्यक्ति ने अदालत में अपना मामला रखने के लिए एआई अवतार का इस्तेमाल किया, जज ने गुस्से में इसे खारिज कर दिया

Viral Video: अपीलीय प्रभाग के प्रथम न्यायिक विभाग की न्यायाधीश सैली मैन्ज़ानेट-डैनियल्स चिढ़ जाती हैं और डेवाल्ड पर भड़क जाती हैं। वे गुस्‍से में कहती हैं कि, 'यह जानना अच्छा होता कि आपने अपना आवेदन कब किया था, मुझे गुमराह होना पसंद नहीं है।'

Viral Video: न्‍यूयॉर्क अपील कोर्ट में एक जज ने गुस्‍से में केस की कार्यवाही को खत्‍म कर दिया। इसके पीछे केस के वादी की बड़ी ही अनोखी वजह सामने आई। दरअसल, वादी ने पैनल के सामने अपना मामला AI अवतार का उपयोग करके केस पेश करने का प्रयास किया और इसी बात ने जज को गुस्‍से में ला दिया। यह घटना 26 मार्च को न्यूयॉर्क राज्य सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय प्रभाग के प्रथम न्यायिक विभाग में हुई। 74 वर्षीय जेरोम डेवाल्ड ने रोजगार विवाद में अपना मामला पेश करने के लिए इस तकनीक का उपयोग करके सभी को हैरत में डाल दिया।

कोर्ट की प्रोसीडिंग और AI अवतार।

एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कोर्ट की कार्यवाही की एक छोटी क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'न्यू यॉर्क में एक जज तब नाराज़ हो गया जब एक वादी ने एक एआई वकील का इस्तेमाल करने की कोशिश की, जिसमें एक अवतार भी था।' AI अवतार जजों के पैनल से बात करते हुए कहता है कि, 'यह अदालत को खुश कर सकता है, मैं आज यहां आया हूं।' स्क्रीन पर, "आदमी" एक युवा जेरोम डेवाल्ड जैसा दिखता है। कुछ ही सेकंड में, जज हैरान होकर एक-दूसरे को देखने लगे। जिसके बाद, एक हैरान जज डेवाल्ड से पूछता है कि क्या वह आदमी उसका वकील है। दरअसल, इससे पहले अदालत ने डेवाल्ड को अपना मामला पेश करने की आज़ादी दी थी। 74 वर्षीय डेवाल्ड ने जज के हस्तक्षेप पर जवाब देते हुए कहा, 'मैंने इसे बनाया है, यह कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है।' बता दें कि, कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो का एक लंबा संस्करण है।

End of Feed