Video: भारतीय शख्‍स को फर्राटेदार कोरियन बोलते देख चौंक गई लड़की, बातचीत देख आप भी हैरान हो जाएंगे

Viral Video: इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को public_update नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको एक कोरियन लड़की दिखाई देगी जो किसी भारतीय शहर की एक गली में ठहरकर शख्‍स से कहती है- 'तुम मुझे ऐसे क्‍यों देख रहे हो ?

Viral Video: भारत में आपने विदेशी पर्यटकों को लुत्‍फ उठाते तो देखा ही है। जैसे वे पर्यटक और व्‍लॉगर भारतीय शहरों की मस्‍ती का आनन्‍द लेते हैं तो वहीं कई बार वे भी ऐसी मस्‍ती में शामिल होते हैं। हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कोरियन लड़की भारतीय गली में घूम रहती होती है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक ऐसी व्‍यक्ति से होती है जो फर्राटेदार कोरियन बोल लेता है। संभवत: लड़की को इसका अंदाजा नहीं था कि, वो शख्‍स कोरियन बोल पाएगा मगर भारतीय गली में ऐसा कौशल देख वो लड़की भी काफी ज्‍यादा हैरान रह गई।

शख्‍स को कोरियन बोलते देख चौंक गई लड़की।

इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को public_update नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको एक कोरियन लड़की दिखाई देगी जो किसी भारतीय शहर की एक गली में ठहरकर शख्‍स से कहती है- 'तुम मुझे ऐसे क्‍यों देख रहे हो ? क्‍या तुम मुझे पसंद करते हो ?' तभी शख्‍स कोरियन भाषा में जवाब देता है- 'मैं यहां पर काम करता हूं।' लड़की चौंक कर कहती है, 'आप अचानक से कोरियन कैसे बोलने लगे।' तब शख्‍स बताता है कि, 'मैं एक कोरियन रेस्‍टोरेंट में काम करता था जहां मैंने कोरियन सीखी।' अंत में वो लड़की शख्‍स से माफी मांगती है।

End of Feed