बंदूक की नोक पर शख्स को लूटने पहुंचे बदमाश, मगर उसकी एक बात सुनकर सब भाग निकले

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 10, 2025, 08:43 AM IST

Viral Video Today: बाइक सवार शख्स को घर के बाहर अकेला खड़ा देख बदमाश उसके करीब पहुंचे और बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की। मगर उसी शख्स ने फिर ऐसी बात कही कि सब तुरंत भाग निकले।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में अजब-गजब और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसने नेटिजन्स को कंफ्यूज कर दिया। किसी की कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। बरहाल वायरल वीडियो बाइक सवार बदमाशों से जुड़ा है जो बंदूक की नोक पर लूट करने पहुंचे हैं। बदमाश घर के बाहर बाइक पर खड़े एक शख्स के करीब पहुंचते हैं और उसे लूटने की कोशिश करते हैं। मगर बंदूक के सामने खड़ा शख्स बदमाशों को ऐसी बात कहता है कि वो उसे नुकसान पहुंचाए बिना वापस चले जाते हैं।

Viral Video Today

वायरल वीडियो में देखेंगे बदमाश शख्स को लूटने पहुंचे मगर उसकी बात सुनकर वापस चले गए। (Photo/Instagram)

बात सुनकर भाग निकले बदमाश

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बाइक सवार शख्स अपने घर के करीब पहुंचता है। वो दरवाजे पर खड़ा है और बाइक का इंजन ऑफ करता है। शख्स नीचे उतरता तभी बाइक पर दो बदमाश उसके करीब पहुंचे। पीछे बैठा बदमाश शख्स के करीब पहुंचा और बंदूक की नोक पर उससे लूटपाट की कोशिश करता है। बदमाश अपने मकसद में कामयाब होता तभी बाइक सवार शख्स उससे कुछ बातें कहता है। इधर बदमाश अभी तक गुस्सैल रुख अपनाए हुए हैं। दूसरी तरफ शख्स हाथ के इशारे के साथ लगातार उससे कुछ बातें कह रहा है।

End of Feed