Viral Video: ये सोशल मीडिया का जमाना है। यहां पर करीब हर शख्स इंटरनेट पर होता ही है। सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, जिसमें से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने सिर पर समोसे से भरा हुआ ट्रे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि सिर पर समोसे की ट्रे लेकर जा रहा शख्स का आत्मविश्वास गजब का है। उसे बाइक चलाते हुए थोड़ी भी घबराहट नहीं होती है।
सिर पर समोसे की ट्रे रख शख्स चला रहा बाइक(Instagram)
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स
वीडियो के बीच में एक जगह ऐसा भी आता है। जहां पर सड़क का चौरहा आता है। वहां भी वह बहुत ही सावधानी और आत्मविश्वास के साथ बाइक आगे निकाल लेता है। इस पल को समोसे ले जा रहे शख्स के पीछे जा रहा दूसरा व्यक्ति अपने कैमरे में कैद कर लेता है। वीडियो बना रहा शख्स ट्रे ले जा रहे लड़के से पूछता है। भाई कैसे चला लेते हो यार। हालांकि इस सवाल का जवाब वीडियो बना रहे शख्स को नहीं मिलता है। इसके बाद वह फिर कहता है कि यार ये तो गजब है बंदा।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bareillyvibes नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में 'बिना किसी की बात पर ध्यान दिए अपने लक्ष्य की तरफ़ कैसे बढ़ा जाता है। हम बरेली वालों से सीखो, कोहारा पीर से बानखाने की तरफ, सर पर समोसों की ट्रे, हल्के में ले रहे थे क्या' लिखा हुआ है। देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "ढक लेता भाई सारी धूल मिट्टी समोसे के साथ ही अंदर जाएगी", दूसरे ने लिखा: "मैं तो समोसे पर चिपके धूल के बारे में सोच रही हूं",तीसरे ने लिखा: "लगता है ये मौत के कुएं में पार्ट टाइम बाइक भी चलाता है", चौथे ने लिखा: "इससे सड़क की बेहतर गुणवत्ता का पता चलता है, इसीलिए वह समोसे के पलटने से नहीं डरता" पांचवें ने लिखा: "ये तो हमारे साइड का ही बंदा है, हर रोज ऐसे ही लेकर जाता है समोसे"
