Viral Video: इसे कहते हैं जिगरा...सांप को खिलौने की तरह फेंक रहा था शख्स, वीडियो देख लगेगा झटका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:09 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जरूर हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स सांपों को इस तरह फेंक रहा था जैसे रस्सियों को फेंक रहा हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रस्सियों की तरह सांपों को फेंक रहा था शख्स
  • शख्स का अंदाज देखकर हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स सांप के गुच्छों को इस तरह फेंक रहा है जैसे कोई खिलौना हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। हो सकता है इस वीडियो (Snake Viral Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी हक्के-बक्के रह जाएं।

Snake Video

इसे कहते हैं हिम्मत...

आमौतर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए, कोई अगर सापों को हाथ से उठाकर फेंक रहा है तो उसके बारे में क्या कहेंगे? इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं सड़क किनारे काफी संख्या में सांप मौजूद है। सापों को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई है। ऐसे में एक शख्स रेलिंग से कूदकर उनके पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो बड़े आराम से एक-एक सांप को उठाकर नीचे फेंकने लगता है। शख्स की हिम्मत को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं, कुछ लोग इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगे। तो पहले आप वीडियो देखें...

End of Feed