Viral Video: सड़क पर विशालकाय सांप को देखकर शख्स ने किया ऐसा काम, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 10:05 AM IST

Snake Viral Video: एक विशालकाय सांप सड़क से गुजरा रहा था। तभी एक शख्स वहां पहुंचा और सांप को हाथ से हटाने लगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क पर दिखा विशालकाय सांप
  • हाथ से सांप को हटाने लगा शख्स
  • नजारा देखकर कांप गए लोग

Snake Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच छाया हुआ, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इतना ही नहीं शख्स की हरकत देखकर आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा।

sanke video

सांप से पंगा ले रहा था शख्स

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो सांप को देखते ही भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, अगर सांप किसी को काट लेता है तो कई बार मौके पर ही मौत तक हो जाती है। लिहाजा, लोग उससे दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इनसे भी पंगा लेने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि, कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स विशालकाय सांप से सरेआम पंगा ले रहा है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में एक विशालकाय सांप सड़क पर पड़ा हुआ है। तभी एक शख्स तेजी से आता है और उसके पास पहुंच जाता है। इतना ही नहीं शख्स सांप को हाथ से हटाने लगता है। एक बार सांप शख्स पर हमला भी करता है। देखें वीडियो...

End of Feed