Viral Video: कुएं में उतरकर गलती कर बैठा शख्स! नीचे मिल गए दर्जनों सांप, फिर जो हुआ..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 05:41 PM IST

Viral Video: वीडियो में एक शख्स एक सांंप को पकड़ने के लिए​ बहुत ही पुराने कुएं में उतर जाता है। इसके बाद कैमरे में जो दिखता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। कई लोगों की तो इस वीडियो को देखकर हालत खराब हो सकती है। धरती पर 2500 से 3000 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रूह कंपाने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके भी रोंगटे
  • एक सांप बचाने बहुत ही पुराने कुएं में उतर गया था शख्स

Viral Video: सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होते हैं। धरती पर 2500 से 3000 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कई सांप इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसने से इंसान पानी भी नहीं मांगता और उसकी पलभर में मौत हो जाती है। सांप को अपने सामने देखकर कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। हालांकि, कुछ लोग बहुत ही ज्यादा दिलेर होते हैं। सांप को सामने देखकर वह भागते नहीं, बल्कि उन्हें अपने वश में करने की कोशिश करते हैं।

snake

दर्जनों सांप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक सांंप को पकड़ने के लिए बहुत ही पुराने कुएं में उतर जाता है। इसके बाद कैमरे में जो दिखता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। कई लोगों की तो इस वीडियो को देखकर हालत खराब हो सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक किंग कोबरा सांप पकड़ने के लिए कुएं में उतर जाता है। इसके बाद उसके सामने जो नजर आता है, वह नजारा देखकर उसकी भी हालत खराब हो जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed