Video: इस स्टंट को देखकर थम जाएगी सांसें, 17 सेकेंड के वीडियो में देखें स्टंटबाज का खतरनाक अंदाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:41 AM IST

Viral Video: एक शख्स जिस खतरनाक अंदाज में बाइक से स्टंट कर रहा था, उसे देखकर लोगों की सांसें थम गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक से खतरनाक स्टंट
  • नजारा देखकर लोगों के छूट गए पसीने
  • सोशल मीडिया पर छाया स्टंट का वीडियो

Shocking Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले वीडियो (Shocking Video) होते हैं, तो कुछ चौंकाने वाले। जबकि, कुछ को देखकर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, आज कल स्टंट के वीडियो (Trending Video) भी काफी शेयर होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। स्टंट का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में जिस तरह से एक शख्स बाइक से करतब कर रहा है उसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी।

Stunt Video

बाइक से खतरनाक स्टंट

ये तो हम सब जानते हैं आज कल हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, जिससे उसका नाम हो और उसे एक अलग पहचान मिले। इसके लिए कुछ लोग तो अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स बाइक से खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहा है। एक प्रमोशनल वीडियो में शख्स ने इस तरह बाइक से छलांग लगाई उसे देखकर लोगों की सांसें अटक गई। अगर थोड़ा सा भी उसका बैलेंस बिगड़ता तो मामला कुछ भी हो सकता था। लेकिन, शख्स ने सही सलामत इस स्टंट को अंजाम दिया। देखें वीडियो...

End of Feed