कंधे पर बाइक रखकर रेलवे फाटक पार करते शख्स का Video वायरल, यूजर्स बोले- 'ये तो आयरन मैन निकला'

Viral Video: बाइक वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है, 'एक व्यक्ति ने रेलवे बैरियर को पार करने के लिए अपनी बाइक को अपने कंधों पर उठा लिया।' वीडियो में वह व्यक्ति बंद क्रॉसिंग गेट के सामने खड़ा दिखाई देता है।

Viral Video: भारतीय रेलवे के ट्रैक से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ में सावधानियों को बताया जाता है तो कुछ वी‍डियोज में लोगों की लापरवाही को उजागर किया जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में लोगों की लापरवाही स्‍पष्‍ट तौर पर झलकती है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति को अपने कंधों पर बाइक उठाए हुए एक गेट पार करते हुए दिखाया गया है।

बाइक को उठाए शख्‍स का वीडियो वायरल।

वीडियो को एक एक्स पेज पर शेयर किया गया था, जो अक्सर दुनिया भर के व्यक्तियों के बीच विवादास्पद आदान-प्रदान की रिकॉर्डिंग साझा करता है। बाइक वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है, 'एक व्यक्ति ने रेलवे बैरियर को पार करने के लिए अपनी बाइक को अपने कंधों पर उठा लिया।' वीडियो में वह व्यक्ति बंद क्रॉसिंग गेट के सामने खड़ा दिखाई देता है। लेकिन, इंतजार करने के बजाय वह अपनी बाइक से उतर जाता है और उसे अपने कंधे पर संतुलित कर लेता है। जब वह रेलवे ट्रैक पार करता है तो गेट पर इंतजार कर रहे लोग उसे घूरते रहते हैं।

End of Feed