LPG सिलेंडर में लीकेज के बाद हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पुरुष और महिला की जान, VIDEO

Viral Video: इस वीडियो में एक महिला को LPG सिलेंडर लीक को ठीक करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है, जिससे प्रेशर वाला सिलेंडर ज़मीन पर गिर जाता है और पाइप से गैस बाहर निकलती है जो सांप की तरह हिलती हुई दिखाई देती है।

Viral Video: एक आदमी और एक महिला को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से बाल-बाल बचते हुए दिखाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को डरा रहा है। इस वीडियो को अब तक 13 मिलियन बार देखा जा चुका है। सीसीटीवी में कैद हुई इस खतरनाक क्लिप में तारीख 18 जून की दिखाई गई है और उस पर मेस शब्द लिखा हुआ है। इस वीडियो को एक्स पर काफी कमेंट्स मिले हैं। इस पर यूजर्स ने बताया कि कमरे के दरवाजे और खिड़कियां खुली होने के कारण दो लोगों की जान बच गई। वीडियो को रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, लेकिन इसमें घटनास्थल का नाम नहीं बताया गया है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

घर में एलपीजी लीकेज की घटना।

इसमें एक महिला को LPG सिलेंडर लीक को ठीक करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है, जिससे प्रेशर वाला सिलेंडर ज़मीन पर गिर जाता है और पाइप से गैस बाहर निकलती है जो सांप की तरह हिलती हुई दिखाई देती है। महिला घबरा जाती है और संभवतः मदद मांगने के लिए कमरे से बाहर भागती हुई दिखाई देती है। कुछ सेकंड बाद, वह एक आदमी के साथ फिर से दिखाई देती है, जो गैस रिसाव को बंद करने की कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है। वे दोनों बाहर भागते हैं क्योंकि गैस सिलेंडर से लगातार निकलती रहती है। इसके बाद पुरुष और महिला कमरे के बाहर से खिड़की से झांककर गैस लीक की जांच करते नजर आते हैं। वीडियो खत्म होते ही "मेस" में आग लग जाती है जिसके बाद पुरुष और महिला भाग जाते हैं।

End of Feed