viral video lion drinking water: शेर जिसे अंग्रेजी में Lion कहते हैं नाम सुनकर आप क्या सोचते हैं? यही ना कि वह दुनिया का शक्तिशाली शिकारी जानवरों में से एक है। इसको अक्सर 'जंगल का राजा' कहा जाता है। शेर की दहाड़ बहुत शक्तिशाली होती है, जिसको कई किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता है। इस समय सोशल मीडिया पर पानी पीते हुए शेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
ठंडक और आराम का मजा शेर के अंदाज में! (फोटो साभार: X-@LIONLOVERS5)
यह भी पढ़ें 'कलयुग का कन्हैया', इस बच्चे की एक आवाज पर दौड़ पड़ीं सैकड़ों गायें, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
शेर पीनी पीते-पीते लेता है झपकी
इतना इतमिनान! शेर ठंडक पाने के लिए नदी में ऐसे मग्न, कि आप भी देखने के बाद हंसेंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर ने नदी में पानी पीते हुए ठंडी झपकी ली। सोशल मीडिया पर वायरल इस 19 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर किसी तालाब में घुसकर बड़े आराम के साथ पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान पीनी पीते और पीने के बाद भी वह झपकी लेता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है मानो कि वह पहले से सो रहा हो और सोते-सोते उसे प्यास लग गई, जिसे बुझाने के लिए वह पानी पीने के लिए आ गया।
शेर की इस क्यूट सी वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर @LIONLOVERS5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'भगवान उसे आशीर्वाद दे, जनरल ओलेपोलोस ठंडक पाने के लिए डुबकी लगाते हुए झपकी ले रहे हैं।' यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने कमेंट करते हुए पूछा: " क्या वो ठीक है? मैंने बाघों के ऐसा करते हुए वीडियो देखे हैं, लेकिन शेर के नहीं...", दूसरे ने लिखा: "यह अब तक की सबसे बेहतरीन चीज है", तीसरे ने लिखा: " मुझे स्कूल के दिनों में झपकी लेते हुए एक बदमाश की याद आती है!" बता दें इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
