Viral Video: जापान की स्कूली लड़कियों का डांस देखकर कैटरीना कैफ भी हो जाएंगी फिदा, इंटरनेट पर लगाई आग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:00 PM IST

Viral Video: जापान की स्कूली छात्राएं काला चश्मा गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। यह छात्राएं काला चश्मा ट्रेंंड पर इतना जबरदस्त डांस कर रही हैं कि उनके डांस को अगर कैटरीना कैफ देख लें तो वह भी इन छात्राओं की फैन हो जाएं। जापानी लड़कियों का ग्रुप स्कूल ड्रेस पहनकर गाने पर डांस कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जापान की छात्राओं का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस
  • काला चश्मा गाने पर किया बहुत ही करारा डांस
  • डांस देखकर कैटरीना कैफ भी हो जाएंगी उनकी फैन

Viral Video: पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर 'काला चश्मा' ट्रेंड जमकर छाया हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पॉपुलर गाने 'काला चश्मा' पर चल रहा यह ट्रेंड भारत से होकर विदेशों में भी पहुंच गया है। जिसे देखो वही इस गाने पर अपनी कमर मटका रहा है। अब जापान की स्कूली छात्राएं इस गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। यह छात्राएं काला चश्मा ट्रेंंड पर इतना जबरदस्त डांस कर रही हैं कि उनके डांस को अगर कैटरीना कैफ देख लें तो वह भी इन छात्राओं की फैन हो जाएं।

japan girls

काला चश्मा ट्रेंड

बता दें कि यह गाना चार साल पहले साल 2018 में रिलीज हुआ था। हालांकि, गाने की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। यह गाना देश ही नहीं दुनियाभर में लोगों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है। 'बार-बार देखो' फिल्म के इस मशहूर ट्रैक सॉन्ग पर लोग अलग-अलग तरह से डांस करते नजर आ रहे हैं। काला चश्मा सॉन्ग दुनियाभर में ट्रेंड बन गया है। चाहे कोई पार्टी हो या शादी, इस गाने पर हर कोई थिरकता दिख रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed