'कलयुग का कन्हैया', इस बच्चे की एक आवाज पर दौड़ पड़ीं सैकड़ों गायें, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

गुजरात का एक छोटा बच्चा जिसकी आवाज सुनकर गायें दौड़ी चली आती हैं। वीडियो में कंधे पर गमछा और हाथ में छड़ी लिए यह बच्चा गायों के झुंड के आगे दौड़ता है और गायें पीछे-पीछे चली आती हैं। गायों को उनके नाम से बुलाता है।

सैकड़ों गायों को नियंत्रित कर रहा है, जिसे देखकर लोग उसे “कलयुग का कन्हैया” कह रहे हैं। वीडियो में कंधे पर गमछा और हाथ में छड़ी लिए यह बच्चा गायों के झुंड के पीछे दौड़ता है और गायों को उनके नाम से बुलाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर @shauryabjym से शेयर किया गया है और इसे 3.69 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। लोग बच्चे के गौ प्रेम और अद्भुत कौशल की तारीफ कर रहे हैं।

Child controlling cows

इस बच्चे की एक आवाज पर दौड़ पड़ीं सैकड़ों गायें (फोटो: X-@shauryabjym)

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि इन वीडियो को देखने के बाद अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है और अचानक दिल और दिमाग से उठता हुआ एक सवाल मुंह से निकल जाता है कि ऐसा संभव है क्या? इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हम देखते हैं कि एक बच्चे के पीछे गायों की पूरी झुंड दौड़ती हुई दिखाई देती है।

End of Feed