Video: चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट का अद्भुत डांस देख चौंक गया ये फेमस इन्‍फ्लुएंसर, रिएक्‍शन का वीडियो वायरल

Viral Video: एक वीडियो में फेमस इन्‍फ्लुएंसर की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया को दिखाया गया है। इसमें वह रोबोट के साथ बातचीत कर रहे थे यहां तक कि उन्‍होंने कुछ बैकफ्लिप भी किए। फुटेज में स्‍पीडी को रोबोट से मिलवाते हुए भी दिखाया गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस इन्‍फ्लुएंसर Speedy को आपने तमाम वीडियोज पर प्रतिक्रिया देते देखा होगा। ये इन्‍फ्लुएंसर Ishowspeed नामक चैनल चलाता है मगर इसका असली नाम डैरेन वॉटकिंस जूनियर है और फैन्‍स इनको Speedy के नाम से जानते हैं। वर्तमान में स्‍पीडी चीन की यात्रा पर हैं, जहां संस्कृति और नए फूड आइटम्‍स को आज़मा रहे हैं। 24 मार्च को शुरू हुआ स्‍पीड का चीन दौरा उन्हें शंघाई, बीजिंग और चोंगकिंग सहित विभिन्न शहरों में ले गया। वहां अब तक वे द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरे पर ही उन्होंने बैकफ़्लिप करके अपनी साहसिक भावना का प्रदर्शन किया। इस दौरान सबसे ज्‍यादा उनको चौंकाने का काम किया चीन के अत्याधुनिक मानव रोबोट ने, जिसे डांस करते देख स्‍पीडी चौंक गए।

चीन के रोबोट को देखता इन्‍फ्लुएंसर।

एक वीडियो में फेमस इन्‍फ्लुएंसर की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया को दिखाया गया है। इसमें वह रोबोट के साथ बातचीत कर रहे थे यहां तक कि उन्‍होंने कुछ बैकफ्लिप भी किए। फुटेज में स्‍पीडी को रोबोट से मिलवाते हुए भी दिखाया गया है। स्‍पीडी और रोबोट दोनों ने एक नकली मुक्केबाजी मैच में भी भाग लिया, जिसमें रोबोट अंततः गिर गया और घायल दिखाई दिया। दोनों के बीच हल्की-फुल्की और मनोरंजक बातचीत ने उनके फैन्‍स को खुश कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! स्पीड ने चीन के पास जो कुछ भी है, उसे दिखा दिया।' एक अन्य ने लिखा कि, 'चीन के उन्नत रोबोट प्रभावशाली हैं, कुछ तो उच्च गति और बहुमुखी प्रतिभा तक पहुंच गए हैं, लेकिन वे अभी भी विकसित हो रहे हैं।'

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान