भारतीय मूल के परिवार ने गृह प्रवेश में गाय का किया स्‍वागत, अमेरिका से आया बड़ा ही प्‍यारा Video

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में एक पुजारी गाय को घर के अंदर ले जाता है। गाय के शरीर पर सिंदूर लगे हाथ के निशान हैं और उसकी पीठ पर गाय के चित्र वाला एक पारंपरिक कपड़ा लपेटा हुआ है।

Viral Video: सैन फ्रांसिस्को का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। यहां भारतीय मूल के परिवार ने गृह प्रवेश के दौरान एक पवित्र गाय का घर में स्‍वागत किया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर कई लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया। वीडियो में भारतीय मूल के परिवार को घर में गाय का स्वागत करते आप भी देख सकते हैं। गौरतलब है कि, श्री सुरभि गो क्षेत्र की एक गाय 'बहुला' को कैलिफोर्निया के लेथ्रोप में एक गृह प्रवेश समारोह में भाग लेते हुए दिखाया गया है। पिछले साल दिवाली पर @bayareacows द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो संयुक्त राज्य अमेरिका में गौरक्षा में संगठन के काम को दर्शाता है।

गृह प्रवेश में पहुंची गाय।

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में एक पुजारी गाय को घर के अंदर ले जाता है। गाय के शरीर पर सिंदूर लगे हाथ के निशान हैं और उसकी पीठ पर गाय के चित्र वाला एक पारंपरिक कपड़ा लपेटा हुआ है। गाय के अंदर पहुंचते ही कालीन को अस्थायी रूप से हटा दिया जाता है ताकि भोजन का कटोरा रखा जा सके। गाय खूबसूरती से सजाए गए घर में कटोरे से भोजन करती है जबकि मेजबान परिवार देखता रहता है। गाय के खाने के दौरान परिवार की महिलाएं पवित्र अनुष्ठान को पूरा करने के लिए पूजा करती हैं। वीडियो के अंत में, परिवार अपने ड्राइववे में इकट्ठा होता है, गाय के बगल में पोज देते हुए उसे धीरे से सहलाता है।

End of Feed